फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रही प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी। जांच में महासचिव पद पर रामजी बाजपेयी का निर्वाचन वैध पाये जाने के बाद उनका निर्विरोध चयन होना तय है। जबकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए तीन तीन नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच गहनता से की गयी। इसमें अध्यक्ष पद पर रामकुमार अग्रवाल, प्रवीन चंद्र माथुर, सुतीक्ष्ण कुमाार तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कमलेंद्र सिंंह कुशवाहा, राजगौरव पांडेय का नामांकन पत्र वैध पाया गया। सचिव पद के लिए संजीव कुमार वर्मा, दलपति सिंह राठौर, राजगौरव पांडेय, अविनाश दुबे का नामांकन पत्र वैघ पाया गया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर सुनीता कटियार और अंकेक्षक पद पर आशीष गुप्...