पटना, जनवरी 4 -- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर रविवार को महासंघ (गोप गुट) ने शोक-संवेदना व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका जाना शिक्षा जगत तथा शिक्षक कर्मचारियों के लिए अपूरणीय क्षति है। यह एक पीढ़ी और एक युग का अंत है। उन्होंने अपने नेतृत्व में कई शिक्षक संघों को एक मंच पर लाकर शिक्षक के हितों के लिए संघर्ष किया। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...