पलामू, जून 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ओबीसी कर्मचारी-पदाधिकारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने भारत की जनगणना-2027 के फॉरमेट में ओबीसी का पृथक कॉलम जोड़ने को लेकर जनगणना आयुक्त दिल्ली के नाम पर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा मांग पत्र में कहा गया है कि सामाजिक, आर्थिक नीतियों के निर्माण के लिए जनगणना से प्राप्त आंकड़े अत्यंत महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। वर्तमान भारत की जनगणना 2027 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति क जनगणना संबंधी जानकारी तो एकत्र की जा रही है,परंतु अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक कॉलम नहीं है,जिससे ओबीसी का पृथक जनगणना हो पाना संभव नहीं है। मांग पत्र सौंपने वालों में महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ठाकुर, रणवीर सिंह, महेंद्र प्रसाद रामानुज प्रसाद, कुंदन ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- Census 2027:...