मुंगेर, मार्च 27 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र पर गुरुवार को महाष्टमी को लेकर शक्तिपीठ चंडिका स्थान एवं दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गा मंदिरों में माता की पूजा एवं डलिया चढ़ाने के लिए सुबह से ही महिलाएं पहुंचने लगी। महाष्टमी को लेकर शहर का चप्पा-चप्पा मां दुर्गा की भक्ति में तल्लीन नजर आया। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन माता के महागौरी रूप की आराधना की गई। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में पूजा के लिए लोग सुबह चार बजे से ही पहुंचने लगे। पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी थी। जल-फूल हाथों में लिए कतार में खड़े लोग माता का जयकारा लगा रहे थे। अहले सुबह से लेकर दिनभर लोग शक्तिपीठ में पूजा के लिए लोग आते रहे। लंबी कतार के कारण लोगों को पूजा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। शक्तिपीठ की तरह ही दुर्गा मंदिरों में महाष्टमी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.