चंदौली, मार्च 26 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। वासंतिक नवरात्र में जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। गुरुवार को महाष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेका और विधि विधान से पूजन-अचर्न कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान देवी मंदिरों में काफी भीड़ रही। पीडीडीय नगर, चकिया, कंदवा क्षेत्र में प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। वहीं घरों में नौ दिन का अनुष्ठान कर रहे व्रतियों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ कर पूजा अर्चन किया। नवरात्र के प्रारंभ और महाष्टमी के दिन व्रत रखने वाले भी स्नान ध्यान कर मां के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की। मां के चरणों में मत्था टेका और मंगल की कामना की। इस दौरान सभी मंदिरों में काफी भीड़ रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.