शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के महाष्टमी पर्व पर गुरुवार सुबह से ही जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद नवमी तिथि लगने के कारण कन्या पूजन और हवन का क्रम और भी तेज हो गया। पूरा जनपद भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग नजर आया। शहर के चौक स्थित दुर्गा मंदिर, खिरनीबाग का काली मंदिर, अंटा देवी मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, हनुमत धाम, जेल रोड स्थित देवी मंदिर और गर्रा घाट के आसपास स्थित प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाएं और परिवार सुबह-सुबह कन्याओं को आमंत्रित कर विधि-विधान से पूजन कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे जा रहे हैं और उन्...