गोड्डा, मार्च 26 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में चैती दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। गुरुवार को महाष्टमी के अवसर पर मंदिरों में माता दुर्गा के दर्शन के लिए लोग पहुंचे। गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित चैती दुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ, दूर दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुचें। खासकर महिला श्रद्धालुओं ने माता को डाला अर्पित किया और चुनरी चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों, दुर्गा चंडी पाठ के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि महाष्टमी का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा करने से व...