भागलपुर, मार्च 27 -- भागलपुर । श्री जीण भवानी सेवा समिति की और से चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी पर गुरुवार को श्री जीण माता मंदिर में मां जीण माता का शृंगार पूजा किया गया। ज्योत प्रज्ज्वलित कर महिलाओं ने श्री जीण मंगलपाठ का आरम्भ किया। मंगलपाठ वाचक हेमन्त शर्मा राजस्थानी और केशव सरावगी ने भजन प्रस्तुत किया। समिति के अध्यक्ष पवन कुमार डोकानियां, उपाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा पाराशर, महासचिव अरुण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा मेहंदी, सचिव अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपसचिव पिंकी बागोरिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.