गिरडीह, मार्च 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड मुख्यालय में पूरे धूमधाम के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर रामनवमी पूजा कमेटी बगोदर बड़ा अखाड़ा के द्वारा महाअष्टमी की रात्रि में भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर बगोदर चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में दीप जलाई गई। दीप जलने एवं देवी-देवताओं के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था। पूजा कमेटी के अध्यक्ष रुपेश जायसवाल ने बताया कि दीप यज्ञ के माध्यम से राम भक्त हनुमान की पूजा-आराधना की गई एवं इलाके की शांति और समृद्धि की कामना की गई। लगभग एक घंटा तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.