नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- इस साल अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर कंफ्यूजन लग रही है। कुछ जो नवरात्र के व्रत रखते हैं, उनके यहां किसी के कन्या पूजन अष्टमी और किसी के कन्या पूजन नवमी के दिन होता है। जो अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं वो सप्तमी का व्रत रखते हैं। वहीं जो लोग नवमी को कन्या पूजन करते हैं, वो लोग अष्टमी का व्रत रखते हैं। ऐसे में सवाल यह आ रहा है कि सप्तमी कब है और अष्टमी कब है। किस दिन व्रत करना उत्तम हैं। दरअसल दोनों तिथियों का मान दो दिन हो रहा है। इसलिए लोगों में सप्तमी तिथि से कंफ्यूजन हो रहा है। आइए जानें ज्योतिर्विद डॉ दिवाकर त्रिपाठी का इस बारे में क्या कहना है।कब है सप्तमी तिथि ज्योतिर्विद डॉ दिवाकर त्रिपाठी के अ‌नुसार सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर दिन शनिवार को होगा। इस दिन नवरात्र का सातवां दिन 17 अक्टूबर है। सप्तमी तिथि सूर्योद...