वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। मणिकर्णिका घाट स्थित महाश्मशाननाथ बाबा का वार्षिक शृंगारोत्सव चैत्र नवरात्र में पंचमी से सप्तमी तिथि तक होगा। इसके अंतर्गत 23 से 25 मार्च तक विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अंतिम संध्या में नगरवधुएं नृत्यांजलि अर्पित करेंगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 23 मार्च को पहले दिन शास्त्रोक्त विधि से रुद्राभिषेक, शृंगार, पूजन और आरती होगी। इसी क्रम में 24 मार्च को दूसरे दिन पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक भंडारा होगा। रात में भजन गंगा बहेगी। कार्यक्रम का अंतिम दिन 25 मार्च को होगा। बाबा का तंत्रोक्त विधि से पंचमकार पूजन-अर्चन किया जाएगा। संध्या शृंगार आरती के बाद शाम साढ़े सात बजे से नगरवधुएं नृत्यांजलि अर्पित करेंगी। अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता, महामंत्री बिहारी लाल गुप्ता एवं व्यवस्थापक गुलश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.