मधुबनी, फरवरी 11 -- लौकही। महाशिवरात्रि को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है। फिलहाल अधिकांश शिवालयों के साफ- सफाई व रंग रोंगन का कार्य किया जा रहा है। बतादें कि प्रखंड के अधीन के महादेवमठ स्थित बाबा वीरभद्रनाथ ,महदेवा के बाबा दुधेश्वर नाथ, झहुरी के झहुरीनाथ,अंधरामठ के अंधरेश्वर नाथ सहित कई शिवालय है। इसमें हर के सम्बंध में अलग- अलग दंत कथाएं है। महादेवमठ स्थित बाबा वीरभद्र नाथ शिवालय के सम्बंध में कहा जाता है कि यह अंकुरित शिव लिंग है। जहां यह मंदिर है, वहां पहले घना जंगल था। ग्वाले यहां अपनी गायों को चराने पहुंचते थे। इस जंगल में चरने पहुंचने वाली दुधारू गायें इस स्थान पर आकर अपना दूध अर्पित कर देती थी। एक दिन वीरभद्र नाथ नामक ग्वाले ने यह दृश्य देख लिया। उत्सुकता वश इस स्थल की खुदाई की और यहां शिवलिंग देखा। उसे यहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.