मथुरा, फरवरी 16 -- महाशिव रात्रि के अवसर पर बलदेव , महावन, गोकुल आदि के शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ता रहा। वहीं प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंदिरों पर मौजूद रहा। महाशिव रात्रि के दिन बलदेव नगर और देहात के शिव मंदिर दुल्हन की तरह सजे नजर आए। शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के साथ नव विवाहिता दुल्हनों ने शिव मंदिरों पर जेहर चढ़ाई,वही चिंताहरण महादेव मंदिर सहित सभी प्रमुख शिव मंदिरों को फूलों और लाइटों से सजाया गया है। मंदिर पर सुबह से ही जल चढ़ाने के साथ कांवड़ लेकर मंदिरों में जलाभिषेक करने की भीड़ लगी रही। प्रशासन ने सुरक्षा और सफाई के कड़े इंतजाम किए गए। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में महादेव बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया और यमुना के पावन जल से अभिषेक संपन्न हुआ। महाशिव पर्व को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में 'रुद्राभिषेक'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.