बांका, फरवरी 17 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार की देर रात भगवान भोलेनाथ की पारंपरिक शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। बाजे-गाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली बारात में श्रद्धालु भूत-प्रेत, बेताल व विभिन्न पौराणिक वेशभूषा धारण कर शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। खेसर बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी, बाबुटोला, झोपड़ी नाथ महादेव दसुआ, मध्यगिरि नाथ महादेव, पुरानी राता, सादपुर, भीतिया, केंदुआर, पहाड़ की चोटी पर स्थित कुसमेेश्वर नाथ महादेव, मनोकामना नाथ महादेव मंदिर फुल्लीडुमर, गोड़ा एवं कुमारपुर सहित विभिन्न शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना एवं शिव विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक रू...