नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Mahashivratri: हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि को शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन अगर सच्चे मन से पूजा, जप और व्रत किया जाए, तो भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन की गई साधना से विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं और अविवाहित लड़कियों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद मिलता है। साल का यह एक दिन ऐसा आता है जो पूरी तरह महादेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन अगर भक्त व्रत रखकर चार प्रहर में भगवान शिव की पूजा करते हैं, तो भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.