जमशेदपुर, फरवरी 8 -- भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार इस बार 15 फरवरी को मनाया जाएगा। शहर के शिवालयों और मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है। लौहनगरी में शिव बारात धूमधाम से निकाली जाती है। इस बार यह त्योहार कई शुभ संयोग लेकर आ रहा है। विधि विधान से पूजा और जलाभिषेक करने पर श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया फाल्गुल कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी की शाम 5 बजकर 6 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन यानी 16 फरवरी को 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन श्रवण नक्षत्र, व्यतिपात, वरियान, ध्रुव और राज योग का भी महासंयोग है, जो इस दिन को और भी खास बनाता है। उन्होंने बताया कि शिव मंत्र का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.