बुलंदशहर, फरवरी 7 -- महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए शनिवार से रोडवेज की 10 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। डिपो से पहली बस को शनिवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने बताया कि फिलहाल 10 बसें विशेष रूप से महाशिवरात्रि के लिए रिजर्व की गई हैं। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा, बसों की संख्या और उनके फेरे (ट्रिप) भी बढ़ाए जाएंगे। मुख्य रूप से कछला घाट, अनूपशहर और हरिद्वार जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी भी रूट पर यात्रियों को घंटों इंतजार न करना पड़े। त्योहार को देखते हुए बस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.