महाशिवरात्रि से संबंधित गीत एवं आकर्षक गतिविधियां हुई
बुलंदशहर, अगस्त 9 -- गांव अट्टा स्थित एन. आर. ग्लोबल स्कूल में महाशिवरात्रि समारोह मनाया गया। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को महाशिवरात्रि के महत्व, भगवान शिव की महिमा तथा इस पर्व को मनाने के कारणों की जानकारी दी। बच्चों को भगवान शिव के प्रमुख धामों एवं ज्योतिर्लिंगों जैसे महाकालेश्वर, सोमनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर एवं वैद्यनाथ धाम आदि के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों ने महाशिवरात्रि से संबंधित गीत एवं आकर्षक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ आरती चपराना ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना था। निदेशक डॉ. विनय खारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.