हरिद्वार, फरवरी 3 -- आगामी 15 तारीख को महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर महानगर व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपकर शहर की व्यवस्थाएं सुधारने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर कावड़ियों और श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा। ऐसे में सभी शिव मंदिर और गंगाघाट के आसपास सुरक्षा और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था जरूरी है। गंगाघाट के आसपास घूमते लावारिस पशुओं को हटाया जाना चाहिए। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि शहर में कई जगह वाई-फाई की टूटी और लटकती तार श्रद्धालुओं को चोट पहुंचा सकती है या कांवड़ खंडित कर सकती है, जिन्हें समय रहते हटाया जाना जरूरी है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान खुले मैदानों में बनाए जाने वाले पार्किंग स्थल और पुलों पर लगने वाले बाजार के बाद फैलने वाली गंदगी का मुद्दा भी उठाया। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.