मिर्जापुर, फरवरी 14 -- जिगना। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने क्षेत्र के बदेवरा चौबे गांव स्थित बदेवरानाथ मंदिर में पूजन-अर्चन कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल व प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध व अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने मेले में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सीओ अमर बहादुर मौजूद रहे। ग्राम प्रधान माहेश्वरी देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.