मऊ, फरवरी 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को महाशिवरात्रि समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व एवं शिव बारात तथा भंडारा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। समिति के अभिषेक जायसवाल उर्फ डब्बू तथा चंदन गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी को शंकर तिराहा से शिव बारात जुलूस झांकी निकल जाएगी। यह शिव बारात परंपरागत रास्तों से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर में देर रात्रि पहुंचकर शिव-पार्वती विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके पश्चात प्रसाद वितरण तथा भंडारा आयोजित किया जाएगा। बैठक में महावीर प्रकाश सिंह, अमित गुप्ता, राजेश गुप्ता, वीके सोनकर, बृजेश वर्मा, आशीष अग्रवाल, बद्री सेठ, राजू राय, संजय शर्मा, शुभम, रजत गुप्ता, प्रवीण कुमार आदि स...