सोनभद्र, फरवरी 15 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकचपकी स्थित कारीडाड में रविवार को महाशिवरात्रि मेले के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मधुमक्खियों के हमलें में आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मेला स्थल पर हड़कंप मच गया। कारीडाड स्थित शांतिश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया गया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे लोग मेले की तैयारी और आयोजन में जुटे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड को देखकर लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में बबलू (32), सुग्रीम (42), अकबरी (45), अख्तर (11), पार्वती (50) और सुनीता (12), रामनगरी शर्मा (50), उर्मिला (4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.