कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ध्वजधारीधाम मंदिर परिसर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के दौरान लगाए गए विभिन्न फूड स्टॉल एवं ठेला-खोमचा का निरीक्षण रविवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा, अभिषेक आनंद द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में चाट में प्रयुक्त किए जा रहे रंग की जांच की गई। इसके अतिरिक्त विक्रय हेतु उपलब्ध खाद्य सामग्रियों में प्रयुक्त सॉस, तेल एवं अन्य मसालों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी फूड स्टॉल एवं ठेला-खोमचा संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन मानकों का सख्ती से पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रतिष्ठानों से एक्सपायरी, बासी अथवा सड़ी-गली खाद्य सामग्री को तत्काल नष्ट करने के सख्त निर्देश दिए गए। विशेष रूप से चाट-गोलगप्पा एवं मसाला विक्रेताओं क...