चंदौली, फरवरी 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा के चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर से महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के साथ ही शिवबारात और आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। गाजे बाजे के साथ शिवभक्त इसमें शामिल होंगे। इसे देखते हुए मंगलवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान सुरक्षा और दर्शन पूजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट वाराणसी से संबद्ध चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर, अति प्राचीन मंदिर है। यहां पर महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन के लिये आस्थावानों का जनसैलाब उमड़ता है। महाशिवरात्रि पर यहां तीन दिवसीय मेला भी लगता है। इसके अलावा सकलडीहा के महेश्वर मंदिर से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.