सीवान, फरवरी 14 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को महाशिवरात्रि महोत्सव को ले एसडीओ अनीता सिन्हा ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव पर डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि डीजे का प्रदर्शन किया जाता है तो तुरंत डीजे को जब्त कर संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। एसडीओ ने कहा कि महोत्सव को ले प्रशासन पूरी सहयोग के लिए तैयार हैं। साफ - सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत को दी गई। शिव बारात अवधि तक बिजली बंद रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अमन ने कहा कि सभी चौंक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। बाला बाबा मठमठ पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। जगह जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम रहेगी। अग्निशमन वाहन भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.