मुंगेर, फरवरी 12 -- तारापुर,निज संवाददाता। 15 फरवरी को आयोजित होने वाले तारापुर शहीद दिवस तथा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को तारापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी संकेत कुमार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहीद दिवस पूर्व वर्षों की भांति राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाएगा। वहीं महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि डीजे के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उच्च न्यायालय एवं प्रशासनिक निर्देशों के तहत ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि शिव बारात, झांकी या किसी भी जुलूस के आयोजन से पूर्व संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.