बक्सर, फरवरी 16 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात के दौरान डीजे बजाने के मामले में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के चार डीजे संचालकों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात में काफी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। शहर के खलासी मुहल्ला से ज्योति चौक की तरफ आ रही बारात में डीजे बजते नजर आए। डीजे संचालकों ने अनुमति से संबंधित कोई कागजात भी नहीं दिखाए। इसके बाद चार डीजे संचालकों महेश बाबू खलासी मुहल्ला, टाइगर डीजे, आदित्य डीजे और एपी डीजे के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...