प्रयागराज, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर माघ मेला में स्थित राजपति सिंह मेमोरियल ट्रस्ट और सद्विप्र समाज सेवा शिविर में भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, समर्पण, भक्ति और सेवा का प्रतीक है। यह पर्व आत्मशुद्धि, अनुशासन और लोकसेवा की भावना को जागृत करता है। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, विशिष्ट अतिथि लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. कल्पराज सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...