चतरा, फरवरी 16 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित कौलेश्वरी शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित 10 दिवसीय पारंपरिक पशु मेला का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विधायक कुमार उज्ज्वल, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी तथा अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले में खरीदारों और दुकानदारों की आवाजाही बढ़ने लगी और पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बन गया।मौके पर विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मेला और बाजार आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों की पारंपरिक हाट-बाजार व्यवस्था न केवल व्यापार को बढ़ावा देती है बल्कि स्थानीय उत्पादों को पहचान भी दिलाती है। ऐसे आयोजन किसानों, पशुपालकों और छोटे व्यापारि...