औरंगाबाद, फरवरी 14 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रफीगंज शहरी क्षेत्र के बिजली सब स्टेशन परिसर स्थित दूधेश्वर नाथ मंदिर, महराजगंज के शिव मंदिर तथा आरपीएफ बैरक स्थित शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ किया गया। कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रातभर भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर दीपक भारती, सत्येंद्र प्रसाद, मदन चौधरी, कपिल कुमार, श्रवण कुमार, प्रियोद सिंह, राजू गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.