अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़। महाशिवरात्रि पर अलीगढ़ जेल में सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहां 1250 बंदियों ने व्रत रखा। इसमें 23 मुस्लिम बंदी शामिल हैं। वहीं जेल प्रशासन की ओर से इनके लिए फलाहार की व्यवस्था की गई। हर साल की तरह महाशिवरात्रि पर जेल में पूजा अर्चना की गई। जो बंदी व्रत रहे, उन्होंने पहले ही जेल प्रशासन को अवगत करा दिया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कुल 1250 बंदी व्रत रहे हैं। इसमें 1159 पुरुष, 68 महिला, 23 पुरुष मुस्लिम बंदी शामिल हैं। फलाहार के लिए प्रत्येक बंदी को 750 ग्राम आलू, 500 मिली दूध, 60 ग्राम चीनी, 2 केले उपलब्ध कराए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.