गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर नगर निगम ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व को जीरो वेस्ट उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की है। इसके तहत गोरखनाथ और महादेव झारखण्डी जैसे प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ शहर के 50 शिवालयों में सफाई का विशेष रोस्टर लागू किया गया है। बुधवार से शुरू हुआ यह सफाई, चूना छिड़काव और फॉगिंग अभियान 20 फरवरी तक जारी रहेगा। नगर निगम की व्यवस्थाएं और निर्देश नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्देश दिए हैं कि सभी मंदिर परिसरों में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक लगातार सफाई सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों में प्रकाश की व्यवस्था, साफ टॉयलेट्स और पानी के टैंकरों का इंतजाम किया गया है। मुख्य सफाई निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी मंदिर मार्ग या परिसर के पास कचरा जमा न होने पाए। यह भी पढ़ें- LIVE: बिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.