रुद्रपुर, फरवरी 15 -- किच्छा। महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों ने नगर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। रविवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का अभिषेक किया। इस अवसर पर किच्छा डैम पर मेले का आयोजन किया गया। विधायक तिलकराज बेहड़ समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मेले में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.