पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के सुआ गांव स्थित झरिवा आहर शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर सार्वजनिक शिव मंदिर समिति के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा परिसर भक्ति गीतों से गूंज उठा। मुख्य संरक्षक मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में भाईचारा, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बासो देवी, सुआ मुखिया दुलारी देवी, अध्यक्ष नंदू सिंह, टाइगर कुमार, प्रेम प्रकाश ठाकुर, उपाध्याय सिंह आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.