गढ़वा, फरवरी 15 -- गढ़वा, हिटी। महाशिवरात्रि का त्योहार जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजने लगे। महाशिवरात्रि पर विभिन्न शिवालयों मे भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन बाबा खोनहर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही। वहीं जुड़वनियां शिव मंदिर, सहिजना शिव मंदिर, पीएचइडी शिव मंदिर, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर, शिव ढोंढ़ा सहित अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। जिलांतर्गत कांडी प्रखंड के सभी शिवालयों में भक्तो ने पूजा अर्चना की। सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर शिव मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उक्त म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.