रांची, फरवरी 1 -- रांची। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को धार्मिक संगठन सूरज संगम द्वारा शिव बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा। संगठन की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में अपर बाजार के महावीर चौक और मारवाड़ी टोला में सेवा शिविर लगाया जाएगा। संस्थापक शंकर प्रसाद ने बताया कि शिविर में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की जाएगी और फल एवं खीर का वितरण होगा। बद्री लाल, शिवनंदन साहू और राजेश गुप्ता समेत अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...