बुलंदशहर, फरवरी 9 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों और कांवड़ियों की सेवा व सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले के प्रमुख शिवालयों से लेकर कांवड़ मार्गों तक 24 घंटे मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि 11 फरवरी की सुबह से 15 फरवरी की शाम तक स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर रहेगा। शिवभक्तों की सुविधा के लिए शहर और देहात के 19 प्रमुख चौराहों और ठिकानों पर एंबुलेंस मुस्तैद रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से भूड़ चौराहा, नई मंडी, धौलाना बस अड्डा (गुलावठी), दनकौर तिराहा (सिकंदराबाद) और पंड्रावल चौराहा (छतारी) शामिल हैं। कांवड़ मार्ग पर मोबाइल मेडिकल वैन भी लगातार गश्त करती रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के 20 अस्पतालों को तैयार रखा गया है। इसमें 5 पीएचसी, 13 सीएचसी, एसएसएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.