गंगापार, फरवरी 14 -- मेजा, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर सिरसा व कोहड़ार बाजार के शिव भक्तों की ओर से शिव बारात निकाली जाएगी। बारात सकुशल संपन्न कराने के लिए सिरसा कस्बे में शिव सेवा समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष रामकृष्ण जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपस्थित रहे कमेटी के लोगों ने कहा कि शिव बारात में हाथी, घोड़े, व ऊंट पर सुन्दर झांकियां रहेगी। इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में रहे संजय केशरी, विनोद केशरी, पूर्व सभासद अंकित उर्फ बच्चा केशरी, सुरेश चन्द्र केशरी, सुरेंद्र सेठ, अशोक अग्रवाल ने सभी व्यापारियों व अन्य से कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। उधर कोहड़ार बाजार में शिव बारात निकाली जाएगी, जो कोहड़ार बाजार से चलकर भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम तक जाएगी। यह जानकारी गड़ेवरा के प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.