मुंगेर, फरवरी 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर सिंटू सिंह फाउंडेशन, नौवागढ़ी की ओर से भव्य एवं आकर्षक झांकी का सुंदर आयोजन किया गया। झांकी में भगवान शिव- पार्वती, नंदी सहित अन्य देवी-देवताओं के मनोहारी स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। झांकी में शामिल कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और सजीव प्रस्तुति के माध्यम से धार्मिक आस्था को जीवंत कर दिया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन की सराहना की। इस आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में कीर्ति सिंह, विश्वजीत गौतम, गौतम कुमार, साहिल सिंह, रविश कुमार, मनीष कुमार, राजीव कुमार एवं मिथिलेश कुमार सहित अन्य सदस्य म...