सोनभद्र, फरवरी 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल प्रभापुरम राबर्ट्सगंज में शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। नन्हे- मुन्ने बच्चे भगवान शिव और माता पार्वती के रूप में सुसज्जित होकर उपस्थित हुए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकी और विधिवत आरती ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से भगवान शिव से जुड़ी भावनाओं को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार यादव, अम्बर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.