रामपुर, फरवरी 16 -- शाहबाद। रविवार को क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते दिखे। वातावरण बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। नगर स्थित लक्खी बाग, परौता और जगेसर गांव के प्राचीन शिव मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र बने। इन शिवालयों में चार प्रहर की पूजा हुई और बेलपत्र, धतूरा, दूध व गंगाजल से अभिषेक किया गया। अनुमान के मुताबिक दिनभर में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मंदिर परिसरों में पुलिस बल तैनात रहा, बैरिकेडिंग की गई और यातायात पर नजर रखी गई। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लक्खी बाग मंदिर परिसर में सामुदायिक स...