साहिबगंज, फरवरी 15 -- राजमहल, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उम्र पड़ी जानकारी के अनुसार शहर के सूर्य देव घाट स्थित शिवालय, फेरी घाट, नौव गच्छी, बाबा काशी नाथ मंदिर, बर्मन कॉलोनी , मछुआ बाजार, नील कोठी,महाजन टोली, रामघाट, राधा कृष्ण ठाकुर बाड़ी, मलका बाबा थान, नया बाजार, एवं प्रखंड क्षेत्र के जामनगर, लखीपुर, फुलवरिया, काजी गांव, मंगल हाट,भैंस मारी आदि जगहों पर शिवालयों में भक्तजन पूरे विधि विधान से बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर अपने अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना किया। एवं विभिन्न पूजा कमेटियों के द्वारा देर शाम मंदिर परिसर से गाजे-बाजे डीजे के साथ भव्य शिव बारात निकाला गया। शिव जी, भूत ,पिचास आदि के रूप धारण किए बराती में शामिल हु...