मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गूंज उठे। मुख्य शिव मंदिर ताराचंद शिवालय,शिव मूर्ति,थानेश्वर मंन्दिर के अलावा देहात क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिरों के बाहर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। कहीं-कहीं स्वयंसेवकों ने भी श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.