किशनगंज, फरवरी 17 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व रविवार की देर संध्या ठाकुरगंज शहर के हरगौरी मंदिर एवं पावर हाउस स्थित त्रिमूर्ति मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं उनके गणों का रूप धारण कर पूरे नगर का भ्रमण किया। शिव बारात के दौरान आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा थानाध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी के नेतृत्व में पुलिस बल त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.