सहरसा, फरवरी 16 -- सलखुआ, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। सलखुआ बाजार स्थित नीलेश्वर धाम शिव मंदिर समेत उटेशरा, बहुअरवा, महादेवमठ, सितुआहा डीह, गोरियारी, कोपरिया सहित विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही महिला, पुरुष एवं बच्चों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूर, फूल-फल अर्पित कर गंगाजल एवं दूध से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। 'हर-हर महादेव' के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। सभी शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि रात्रि में नीलेश्वर धाम में भव्य शिव विवाह झांकी निकाली जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.