मधुबनी, फरवरी 17 -- झंझारपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को अड़रिया संग्राम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर परिसर के समीप कुछ लोग नशे की हालत में हो-हल्ला कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों में बिस्टॉल गांव निवासी विनोद कुमार मुखिया तथा तुलपतगंज के कुशेश्वर सदाय और भरोसी सदाय शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों शराब के नशे में शांति भंग कर रहे थे। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...