रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। महाशिवरात्रि पर जिले के प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। सभी शिवालयों पर पीएसी के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इस मौके पर जिले में रठौंडा, पंजाबनगर व भमरौआ समेत करीब 86 शिवालयों में जलाभिषेक होता है। जबकि 11 स्थानों पर मेला लगता है। लिहाजा,एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए खाका तैयार कर लिया है। सीओ के अलावा सभी थाना प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मेला स्थलों पर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग की वारदातों को रोकने के लिए शिवालयों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। दो प्लाटून पीएसी रहेगी तैनात:: रामपुर। इस बार भी सुरक्षा के लिहाज से सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। दो प्लाटून पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस फोर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.