लातेहार, फरवरी 17 -- मनिका, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मनिका थाना चौक स्थित शिव मंदिर से भव्य शिव बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। आकर्षक झांकियों के साथ निकली शिव बारात में भगवान भोलेनाथ की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पूरे उत्साह में झूमते नजर आए। शिव बारात को देखने के लिए मनिका के आस पास ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...