नैनीताल, फरवरी 15 -- नैनीताल/भवाली। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को नैनीताल, भवाली, गरमपानी, भीमताल आदि क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बम बम भोले के जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर स्थित शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी, गुफा महादेव, माल रोड स्थित शिव मंदिर में भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। नयना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे ने बताया कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी मंदिर में जल चढ़ाया। भवाली नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भवाली देवी मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.