शामली, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर की प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया था। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने की शुरू हो गई थी। शिवभक्त कावड़ियों ने गंगाजल और पंचामृत से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, फूल और प्रसाद चढ़ाया। वहीं, श्रद्धालु ने उपवास रखकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। इसके अलावा देहात के अन्य शिवालियों में भी भगवान भोले शंकरनाथ का जलाभिषेक किया गया और पूजा-अर्चना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.